फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोंडा दौरे पर रहेंगे

गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोंडा दौरे पर रहेंगे। अपने लगभग 140 मिनट के प्रवास के दौरान वह देवीपाटन और बस्ती मंडल के सात जिलों में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे गोंडा पहुंचेंगे और आयुक्त कार्यालय स्थित महाराजा सुहेलदेव सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर जिलों की विकास परियोजनाओं पर चर्चा होगी। समीक्षा के दौरान सड़क, पुल, भवन और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों की प्रगति का आकलन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं और उनके लाभार्थियों की स्थिति की भी जानकारी ली जाएगी। लोक निर्माण विभाग की कार्ययोजनाओं की भी समीक्षा होगी। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें