फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी निगरानी में शुरू हुआ नीट-यूजी री-एग्जाम के लिए प्रवेश, गोंडा में 4013 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

गोंडा में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) की पुनर्परीक्षा रविवार को जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। परीक्षा में 4013 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की आवाजाही शुरू हो गई और निर्धारित समय के अनुसार उनकी एंट्री कराई जा रही है। सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की जा रही है। प्रवेश से पहले बायोमीट्रिक सत्यापन और लाइव फोटो कैप्चर की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए केंद्रों के बाहर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें