गोंडा में मंगलवार की सुबह कोहरे की चादर से ढकी रही। सोमवार की रात सही आसमान में घना कोहरा छा गया। पूरी रात घने कोहरे के बीच वहां रेंगते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह आठ बजे तक कोहरा छाए रहने की सूचना है। परसपुर, तरबगंज, मुजेहना, खरगूपुर, मनकापुर, करनैलगंज सहित पूरे जिले में घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। जिसका असर वाहनों के संचालन पर पड़ा। गोंडा-लखनऊ हाइवे, गोंडा- अयोध्या, गोंडा- बहराइच और गोंडा बलरामपुर मार्ग पर घने कोहरे का असर देखा गया। वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। हालत ये रही कि कई चालकों ने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया। वह मौसम साफ होने की प्रत्याशा में रुके रहे। लोगों ने ठंड का भी अहसास किया।