फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Gonda: रोचक रहा नियोक्ता-अभ्यर्थियों के बीच सवाल-जवाब, 27 का चयन, मिलेगी 17 से 18 हजार की नौकरी

ishwar ashish Updated Tue, 21 Jan 2025 06:53 PM IST

..क्या नाम है.. अमन कुमार.. आईटीआई किस ट्रेड से हैं.. वेल्डर.. पिता जी क्या करते हैं.. खेती किसानी.. महीने में अपने ऊपर कितना खर्च करते हो..पांच से छह हजार.. गरीबी जानते हो..जी सर.. हरियाणा में आपको..17 से 18 हजार रुपये अप्रेटिंसशिप के दौरान मिलेंगे.. शीट कवर का फ्रेम का काम मिलेगा.. क्या आप नौकरी करना चाहेंगे? कुछ तरह से नियोक्ता ने अभ्यर्थियों से प्रश्न पूछे। ऐसे में राजकीय आईटीआई में आयोजित अप्रेंटिसशिप मेले में 27 अभ्यर्थियों को चयन किया गया है। आईटीआई सभागार में मंगलवार सुबह 10 से दो बजे के बीच 18 से 26 आयुवर्ग के आईटीआई पास युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए अप्रेटिंसशिप मेले का आयोजन किया गया। कुल 79 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। आईटीआई प्रधानाचार्य राम सिंह ने कहा कि अभ्यर्थियों को ऐसे विकल्पों का चुनाव करना चाहिए, जहां से उसे ज्यादा अवसर मिल सके। इसके बाद जी-फाइव सिक्योरिटी सर्विस करे डायरेक्टर अनुज शर्मा ने चार पहिया वाहनों का कंप्रेसर बनाने वाली कंपनी साटा विकास (इंडिया) लिमिटेड परवल हरियाणा, एनडीआर ऑटो कंपोनेंट लिमिटेड, भारत सीड लिमिटेड और फ्लिपकार्ट वेयर हाउस हरियाणा के लिए आईटीआई पास युवाओं को कंपनी की सेवा व शर्तों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की चयन के बाद कंपनी में उन्हें अप्रेंटिसशिप का अवसर मिलेगा। इस दौरान उनके चयन की कंपनी व काम के हिसाब से हर महीने 17 से 18 हजार रुपये भुगतान का दिया जाएगा। कंपनी 10 रुपये में एक समय का भोजन व दो समय की चाय की सुविधा देगी। चयनित अभ्यर्थियों से आठ से 12 घंटे का काम लिया जा सकता है। वहीं, अभ्यर्थियों को रहने के लिए आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि उसके किराये का भुगतान अभ्यर्थी अपने पसंद व चयन के आधार पर करेंगे। आईटीआई कॉलेज के कार्यदेशक व प्लेसमेंट अधिकारी शिवाकांत तिवारी ने बताया कि कुल 27 अभ्यर्थियों ने हरियाणा की कंपनी में काम करने के लिए इच्छा जताई है। इस दौरान कार्यदेशक विजय कुमार, अनुदेशक अशोक तिवारी, कृष्ण कुमार और कृपा राम समेत अन्य कर्मचारी व आईटीआई पास युवक व युवतियां मौजूद रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें