फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Gonda: पुरानी रंजिश में युवक को बुरी तरह मारापीटा, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

गोंडा जिले की कोतवाली देहात के पिपरी सागर निवासी मनोज तिवारी को पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने रविवार की शाम मारा-पीटा। इलाज के दौरान रविवार की रात में उनकी मौत हो गई। पिपरी सागर निवासी विजय कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि रविवार की शाम उनका बेटा मनोज तिवारी घर से पैदल खेत देखने जा रहा था। गांव में रास्ते पर पोखरा के निकट पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने मनोज को लाठी-डंडा व धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया। इससे मनोज गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव में डेरा डाल दिया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें