मौसम में बदलाव के साथ ही बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में आने वाले मरीजों में अधिकांश मौसम जनित बीमारियों से ग्रसित है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. राकेश तिवारी का कहना है कि इस मौसम में लोगों को सेहत के प्रति सजगता बरतने की आवश्यकता है। कहा कि सुबह-शाम ठंड के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है। हृदय रोग के मरीज अधिक आ रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतें ताकि बीमारियों की चपेट में न आएं।