महाकुंभ से लौटने के बाद अयोध्या में एक बार फिर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में कटरा शिवदयालगंज के पास बने पार्किंग स्थल के फुल होने के कारण प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। एक बार फिर अयोध्या पुल पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है। यहां तक कि ई रिक्शा का संचालन भी बंद कर दिया गया है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।