फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Gonda: अवैध खनन की जांच करने पहुंचे लेखपाल को पीटा, फाड़े अभिलेख, नदी में डुबोकर मारने की दी धमकी

गोंडा जिले की कोतवाली देहात के चांदपुर गांव में रविवार की शाम को अवैध खनन की जांच करने पहुंचे लेखपाल की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। खनन करने वालों ने मोबाइल छीनने के साथ ही सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। इस मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं। चांदपुर के लेखपाल मान बहादुर वर्मा ने दी गई तहरीर में कहा कि रविवार को वह अंदूपुर गांव में एक शिकायत के निस्तारण के लिए गए थे। वहां से वापस लौटते समय चांदपुर गांव में अवैध मिट्टी खनन की जानकारी मिली। इस पर वह राजस्व निरीक्षक ईश्वर शरन तिवारी के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर राजस्व निरीक्षक लोडर की तलाश में एक ओर निकल गए, जबकि लेखपाल दूसरी साइड पर पहुंचे। लेखपाल ने जब जांच शुरू की तो खनन करने वाले ट्रैक्टर ट्राली लेकर जाने लगे। यही नहीं खनन करने वाले कटहा माफी गांव के कुछ लोग लेखपाल से भिड़ गए। आरोप है कि पहले तो लेखपाल को गाली दी। इसके बाद जैकेट का कालर पकड़कर धक्का दे दिया। कहा कि यहां से जाओ नहीं तो नदी में डुबोकर मार देंगे। इसके बाद लेखपाल ने जब मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो उसकी मोबाइल छीन ली। उसके साथ मारपीट भी की। साथ ही सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। इसके बाद भाग निकले। इसी बीच दूसरी ओर से मौके पर पहुंचे कानूनगो को लेखपाल ने आपबीती बताई। कानूनगो ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सीओ सिटी आनंद राय का कहना है कि पूरा मामला जानकारी में है। पुलिस मौके पर है। जांच की जा रही है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें