फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: युवती से मोबाइल नंबर मांगने पर फेरीवाले की पिटाई

करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कपड़े बेचने पहुंचे फेरीवाले की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि फेरीवाले ने एक युवती से मोबाइल नंबर मांगा, जिससे नाराज परिजनों ने उसे खंभे से बांधकर मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि बुधवार सुबह फेरीवाला गांव में कपड़े बेच रहा था। इसी दौरान कपड़े खरीदने पहुंची युवती से उसने कथित तौर पर मोबाइल नंबर मांग लिया। युवती ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि परिजनों ने फेरीवाले की पिटाई कर उसे खंभे से बांध दिया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मोबाइल नंबर मांगने को लेकर विवाद हुआ था। बालपुर चौकी प्रभारी को जांच सौंपी गई है। यदि जांच में किसी के कानून हाथ में लेने की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें