फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: दिल्ली में युवाओं पर किए गए लाठीचार्ज का मामला, तूल पकड़ता जा रहा

गोंडा: दिल्ली में युवाओं पर किए गए लाठीचार्ज का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को यहां कांग्रेस, आजाद समाज पार्टी के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। सभी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, लाठीचार्ज पर गृहमंत्री के माफी मांगने, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजा देने के साथ ही पेपर लीक दोषियों को फांसी देने की मांग की। कलेक्ट्रेट में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामप्रताप सिंह की अगुवाई में पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर जितेंद्र गौतम को सौंपा। कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने छात्रों और किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान कराने की मांग की। जिला मीडिया प्रभारी शिव कुमार दुबे, पूर्व शहर अध्यक्ष अब्दुल रहमान, डिंपल सिंह, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, प्रद्युम्न शुक्ला, अर्जुन वर्मा, अरविंद शुक्ला, संतोष ओझा, शिव प्रताप शुक्ला, संतोष सिंह, सुभाष चंद्र पांडेय, राम सिंह, सगीर खान, राजेश सिंह सहित अन्य शामिल रहे। इधर शहर कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने अलग से प्रदर्शन किया। करनैलगंज तहसील में कांग्रेस नेता त्रिलोकीनाथ तिवारी के नेतृत्व में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा कि इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। भाजपा सरकार अंग्रेजों से ज्यादा जुल्म कर रही है। पूर्व चेयरमैन शमीम अच्छन, तव्वाज खान, इफ्तिखार अंसारी, सलमान अंसारी, अवधेश तिवारी, अरविंद शुक्ला, गोपाल तिवारी, कैलाश यादव, वीरेंद्र विक्रम तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें