नगर पंचायत धानेपुर ब्लॉक परिसर में नागरिक संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने की। इस कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया और अपनी अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। कोई राशनकार्ड की मांग तो कोई आवास, अतिक्रमण के साथ-साथ कहीं पेंशन की मांग जिलाधिकारी के समक्ष रखी गई। कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी ने वार्ड श्रीराम जानकारी नगर में मौके का निरीक्षण भी किया और तत्काल प्रभाव से वार्ड में साफ सफाई एवं अन्य समस्याओं को दूर किए जाने के निर्देश नगर पंचायत धानेपुर को दिए।