फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: मानदेय भुगतान समेत 9 सूत्रीय मांगों को लेकर एनआरएलएम कैडरों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

गोंडा: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़े विभिन्न कैडरों ने सोमवार को जिलाधिकारी को नौ सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर लंबित मानदेय का भुगतान, मानदेय वृद्धि और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। मांगें पूरी न होने पर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। ज्ञापन में समूह सखी, बैंक सखी, बीसी सखी, स्वास्थ्य सखी और आईसीआरपी कैडरों ने कहा कि उनका लंबित मानदेय तत्काल जारी कराया जाए। उन्होंने मांग की कि मानदेय का भुगतान सीएलएफ के माध्यम से कराने के बजाय सीधे संबंधित कैडरों के बैंक खातों में किया जाए। कैडरों ने आरोप लगाया कि 12 माह कार्य लेने के बावजूद केवल नौ माह का मानदेय दिया जा रहा है, जिससे आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बच्चों के राशन वितरण का पिछले दो वर्षों से लंबित भुगतान भी जल्द कराने की मांग की। ज्ञापन में समूह सखियों का मासिक मानदेय बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने, मोबाइल, इंटरनेट, यात्रा और किराया भत्ता उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगें भी शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें