गोंडा में बीते दिनों हुई बारिश और तेज आंधी के बाद मौसम में आई राहत सोमवार को खत्म हो गई। सुबह से निकली तेज धूप और बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से दोपहर में सड़कों भीड़ कम नजर आई। शहर के एलबीएस चौराहे समेत प्रमुख बाजारों में लोग धूप से बचने के लिए सिर ढककर निकलते दिखे। बीते दिनों तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन सोमवार को मौसम ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए। मौसम में बढ़ी तल्खी के चलते दोपहर में बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ भी कम रही।