फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में धानेपुर व मेहनौन में बाधित रही बिजली, छठवें दिन आपूर्ति बहाल न होने से लोग परेशान

गोंडा में आंधी व बारिश के छठवें दिन शनिवार को भी धानेपुर व मेहनौन समेत क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इस दौरान जहां लोग नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं तो देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ की ओर से जेई व एसडीओ की कार्यशैली पर चिंता जताई है। इसके साथ ही आपूर्ति बहाल कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त एजेंसी भी लगा दी गई है। धानेपुर, मेहनौन के साथ ही मनकापुर, तुलसीपुर आदि क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कराने के लिए जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद जताई कि जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। ताकि लोगों को और दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें