फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में शबद-कीर्तन के साथ मनाया गया गुरु गोविंद सिंह का 359वां प्रकाश पर्व

यूपी के गोंडा में सिख धर्म के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी का 359वां प्रकाश पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। मालवीय नगर स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में शबद- कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें रागी जत्थे पटियाला के सुच्चा सिंह एवं फतेहगढ़ के भूपेंद्र सिंह ने गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के उपरांत लंगर का आयोजन किया गया। इसमें संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से प्रकाश पर्व को शांतिपूर्ण व श्रद्धामय वातावरण में संपन्न कराने की व्यवस्था की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें