फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 155 शिकायतें, 24 का मौके पर निस्तारण

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Feb 2026 06:39 PM IST

गोंडा के करनैलगंज में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल तथा मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 155 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 24 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित की जाए, जो मौके पर स्थलीय जांच कर गुणवत्ता के साथ समाधान सुनिश्चित करे। अवैध अतिक्रमण, चकमार्ग, तालाब की भूमि की पैमाइश, अवैध कब्जा, नाली व चकरोड से जुड़े मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर कार्रवाई करे। शिकायतकर्ताओं की उपस्थिति में निस्तारण कर फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी कराई जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें