फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में सामान्य अध्ययन बना चुनौती, गणित-हिंदी के प्रश्न रहे आसान

गोंडा में पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते ही अभ्यर्थियों के चेहरे पर राहत और उत्साह दोनों दिखाई दिए। शहर के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर अपने अनुभव साझा किए। अयोध्या से परीक्षा देने आए सुदीप यादव ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर संतुलित था। हिंदी और गणित के प्रश्न अच्छे एवं सहज थे, जिससे उन्हें अधिक परेशानी नहीं हुई। हालांकि सामान्य अध्ययन के कुछ प्रश्नों में उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ा। सुल्तानपुर के हिमांशु ने बताया कि इस बार का प्रश्नपत्र अपेक्षा से थोड़ा कठिन रहा। उन्होंने कहा कि उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा की तुलना में भी कुछ प्रश्न चुनौतीपूर्ण लगे। विशेष रूप से सामान्य अध्ययन में अच्छे स्तर के प्रश्न पूछे गए थे। सुल्तानपुर से ही आए गोविंद जायसवाल ने कहा कि सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों की तैयारी की वास्तविक परीक्षा ली। वहीं गणित और रीजनिंग के सवाल अपेक्षाकृत आसान थे, जिससे अभ्यर्थियों को अंक अर्जित करने का बेहतर अवसर मिला। अयोध्या के सौरभ कश्यप ने बताया कि कुल मिलाकर पेपर अच्छा रहा। सामान्य अध्ययन के कुछ प्रश्न कठिन थे लेकिन अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप थे। उन्होंने एक रोचक प्रश्न का जिक्र करते हुए बताया कि पूछा गया था कि कौन-सा प्लेटफॉर्म मुख्य रूप से प्रोफेशनल नेटवर्किंग के लिए प्रयोग किया जाता है? इसके सभी विकल्प हमारे समझ में नहीं आए। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते समय अभ्यर्थियों के बीच प्रश्नों को लेकर चर्चा का माहौल रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें