गोंडा में रसोई गैस सिलिंडर अब जरूरत नहीं, संघर्ष बन गया है। बुकिंग कराने के बाद भी उपभोक्ताओं को कड़ी धूप में घंटों लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को शहर के आईटीआई मैदान में ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। तपती धूप में महिलाएं, बुजुर्ग और दिव्यांग तक सिलिंडर के लिए जूझते नजर आए। सुबह आठ बजे से लाइन में लगी संध्या तिवारी ने बताया कि चार घंटे इंतजार के बाद दोपहर करीब 12 बजे उन्हें सिलिंडर मिल पाया।