फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोंडा में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, नकदी व जेवरात बरामद

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Dec 2024 01:18 PM IST

यूपी के गोंडा में कोतवाली देहात के खोरहंसा क्षेत्र में शुक्रवार की रात बदमाश व पुलिस में मुठभेड़ हो गई। इसमें गोंडा के कोतवाली नगर के दत्तनगर विशेन गांव निवासी पुजारी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने जेवरात व नकदी बरामद किया है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि कोतवाली देहात व धानेपुर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए संबंधित थानों की पुलिस के साथ ही एसओजी, सर्विलांस व अन्य टीमों को लगाया गया था। पुलिस को सूचना मिलने के बाद खोरहंसा क्षेत्र में कांबिंग की गई। इस पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश पुजारी के पैर में गोली लगी है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसके पास से जेवरात व नकदी बरामद किया गया है। साथ ही इसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें