फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में मौसम बदला... सुबह से छाया घना कोहरा

गोंडा में दो दिन की राहत के बाद मंगलवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली। सुबह से ही जिले में घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। कोहरे के चलते सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर महज करीब 20 मीटर रह गई। हाईवे और ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कई स्थानों पर लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी से पहुंचे। सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। एआरटीओ आरसी भारतीय ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का प्रयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें