फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोंडा में कड़ी निगरानी में यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू

गोंडा में यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल की गणित की परीक्षा को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है। हिंदी में एक नकलची पकड़े जाने के बाद गणित में नकल रोकने के लिए चार जोनल,19 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 149 स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पांच सचल दल को लगाया गया है। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि परीक्षा को लेकर अतिरिक्त निगरानी बरती जा रही है। केंद्रों को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। यहां से निगरानी की जा रही है। वहीं केंद्रों पर परीक्षार्थी पहुंच रहे हैं। उनकी सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें