गोंडा में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर में पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। कोतवाली के पास स्थित एक निजी होटल से शुरू हुई रैली कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां सपा नेता सूरज सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और कई मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। सपा नेताओं ने जनहित से जुड़े मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।