फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में जमीन बेचने से मना किया... तो पति ने कुदाल से वार करके पत्नी को मार डाला

यूपी के गोंडा में शुक्रवार को जमीन बेचने से मना करने पर पति ने पत्नी की कुदाल से हमला करके दिनदहाड़े हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ सिटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। घटना खरगूपुर थाना क्षेत्र के भोला जोत मजरा भयक पुरवा की है। सुबह करीब 7 बजे बाबूलाल यादव की पत्नी रीता देवी (35) घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान बाबूलाल ने उस पर जमीन बेचने का दबाव बनाया। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर बाबूलाल ने कुदाल से रीता के सिर पर कई वार किए। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। मृतका के पिता रामसेवक यादव की तहरीर पर पुलिस ने बाबूलाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतका को दो बच्चे हैं। बेटा अंकित (17) और बेटी मोहिनी (9) हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें