फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने परखी गोशाला की हकीकत

गोंडा में भीषण गर्मी के बीच निराश्रित गोवंशों की सुरक्षा और गोशालाओं की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, सदस्य राजेश सिंह और मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद ने चंगेरी स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोवंशों की देखभाल, भोजन, पानी और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष और सीडीओ ने गोवंशों की पूजा-अर्चना कर उन्हें चना, गुड़ और केला खिलाया। इसके बाद अधिकारियों ने गोशाला में रखी टैगिंग पंजिका, आहार पंजिका, उपचार पंजिका, टीकाकरण पंजिका तथा भ्रमण निरीक्षण पंजिका की जांच की। साथ ही गोवंशों के लिए उपलब्ध हरे चारे, दाने और पेयजल की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। गोशाला परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में गोवंशों को पर्याप्त छाया और पानी मिलना अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण में पाया गया कि गोवंशों की संख्या के अनुपात में एक अतिरिक्त पानी की टंकी और एक नए शेड की आवश्यकता है, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद कलेक्ट्रेट में डीएम के साथ बैठक की। उन्होंने गोशाला परिसर में छायादार वृक्षों के रोपण पर भी जोर दिया, ताकि गर्मी से पशुओं को राहत मिल सके। इसके अलावा बीमार गोवंशों की समुचित देखभाल के लिए जालयुक्त सिक वार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए, जिससे कौआ और अन्य पक्षी अंदर न जा सकें। उन्होंने पैरावेट की नियमित ड्यूटी लगाने को भी आवश्यक बताया, ताकि पशुओं का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण हो सके। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसके शर्मा, बीडीओ वीरेंद्र कुमार मिश्र, पशु चिकित्साधिकारी परसपुर डॉ. खिलाड़ी शंकर, डॉ. हेमंत सिंह, एडीओ पंचायत राकेश श्रीवास्तव, एडीओ आईएसबी दिनेशचंद्र, ग्राम प्रधान रंजना सिंह, सचिव सत्यप्रकाश यादव, राघवेंद्र सिंह, राजू सिंह, बबलू सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें