फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में एसपी के साथ आईजी ने छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

गोंडा में छठ पूजा पर्व को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। सुरक्षा-व्यवस्था भी चाक चौबंद है। रविवार को पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमित पाठक और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कोतवाली नगर क्षेत्र के खैरा भवानी मंदिर परिसर व घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पार्किंग एवं सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आईजी अमित पाठक ने निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चार पहिया व दो पहिया वाहनों की पार्किंग अलग-अलग क्षेत्र में निर्धारित की जाए। पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश, मार्गदर्शन बोर्ड और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित हो। ताकि, कहीं भी यातायात बाधित न हो। उन्होंने मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, सुरक्षा घेरा, पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर आनंद कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर विवेक त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें