फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोंडा में डीएम ने की छापेमारी... पकड़ा अवैध खनन, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

गोंडा में अवैध खनन के खिलाफ सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सुबह जिलाधिकारी नेहा शर्मा टीम के साथ फील्ड में निकलीं। उन्होंने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कीं। जबकि, एक गांव में 100 घनमीटर अवैध बालू का भंडारण पकड़ा। इसके अलावा डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी तरबगंज ने भी अभियान चलाया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को जांच के दौरान पकड़ा। मौके पर मौजूद वाहन स्वामी राजकुमार और चालक मनोज कुमार से वैध खनन परिवहन पास मांगा गया। लेकिन, वे दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में पाया गया कि इस ट्रैक्टर-ट्रॉली में 5.72 घनमीटर बालू लदी थी। नियमानुसार इस वाहन को उमरीबेगमगंज में जब्त कर लिया गया। छापेमारी के दौरान प्रशासन ने ग्राम ऐली परसोली, तहसील तरबगंज में प्रधान मनिराम यादव के ठिकाने पर भी जांच की। वहां 100 घनमीटर अवैध रूप से संचित बालू पाया गया। ग्राम प्रधान ने सफाई दी कि यह बालू गांव में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के लिए लाया गया है। लेकिन, वैध दस्तावेज न होने के कारण प्रशासन ने खनन विभाग को रिपोर्ट सौंपने और आवश्यक जांच के निर्देश दिए। इसी अभियान में प्रशासन ने एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी पकड़ा। इस वाहन में लगभग 30 घनमीटर बालू लदी थी। लेकिन, चालक अनिल कुमार निवासी सुभागपुर, थाना कौड़िया के पास वैध पास नहीं था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें