फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

गोंडा में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी वेयरहाउस की व्यवस्थाओं को देखा और जानकारी प्राप्त की। प्रशासन की ओर से उन्हें पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें