यूपी के गोंडा में शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया। इसके चपेट में आकर एक पत्रकार की झुलकर मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने विभागीय लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा और नौकरी देने की मांग की। साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। जानकारी पर डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। चपेट में आने से गांव निवासी दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता रंजीत तिवारी (32) की झुलस कर मौत हो गई। घटना के बाद डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी विनीत जायसवाल ने पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया। नाराज लोगों ने अधिकारियों पर गंभीर लापारवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा, नौकरी व कार्रवाई की मांग की है। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के पथवलिया गांव की है। गांव निवासी रंजीत तिवारी की मौत हुई है। वह एक दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता थे। बताया गया कि राजेश सुबह पड़ोसी के घर गए थे। इसी समय चालू सप्लाई में तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गए। मौके पर ही उनकी सांसें टूट गईं। उधर, लोगों ने फोन करके सप्लाई बंद कराई। सूचना पर जनपद न्यायाधीश दुर्ग नारायन सिंह, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी विनीत जायसवाल ने लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है। डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।