फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में चिकनकारी क्लस्टर पहल, 300 महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार

मधुवेंद्र सचान Updated Wed, 01 Jul 2026 07:20 PM IST

गोंडा: जनपद के नवाबगंज विकास खंड के ग्राम बहादुरा में चिकनकारी क्लस्टर स्थापित करने की पहल शुरू हुई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत यह कदम उठाया गया है। इसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उद्यमिता से जोड़ना है। स्वत: रोजगार उपायुक्त जेएन राव ने बताया कि यह क्लस्टर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से बन रहा है। पहले चरण में नवाबगंज की टिकरी, गौरिया, देवीनगर और बहादुरा ग्राम पंचायतों की 300 महिलाओं को शामिल किया गया। 29 जून 2026 को बहादुरा के कंपोजिट विद्यालय में जागरूकता चौपाल हुई। इसमें उपायुक्त स्वरोजगार, उपायुक्त उद्योग और इंडियन बैंक के जिला अग्रणी प्रबंधक सहित कई अधिकारियों ने भाग लिया। चौपाल में महिलाओं को चिकनकारी के प्रशिक्षण, उत्पादन और विपणन की जानकारी दी गई। उपायुक्त उद्योग ने प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से निशुल्क सिलाई मशीन देने की बात कही। इंडियन बैंक ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और मुद्रा ऋण योजना से आसान ऋण का भरोसा दिया। उपायुक्त स्वरोजगार ने जिलाधिकारी का संदेश साझा किया। उन्होंने बताया कि चिकनकारी उत्पादों के विपणन के लिए 'अवधिका' ब्रांड बनेगा। अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से बड़ा बाजार मिलेगा। महिलाओं को चिकनकारी के केंद्र लखनऊ से भी जोड़ा जाएगा। यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर बनाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें