गोंडा में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान नकल पर शिकंजा कसते हुए एक 'मुन्ना भाई' को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। कड़ी निगरानी और सचल दल की सतर्कता से फर्जी परीक्षार्थी की कोशिश नाकाम कर दी गई। डीआईओएस डॉ. राम चंद्र ने बताया कि बभनान स्थिति जनता इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर छात्र सुधीर कुमार के स्थान पर मनीष कुमार परीक्षा दे रहा था। संदेह होने पर आंतरिक सचल दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पहली पाली में कुल 50,372 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 47,189 ने परीक्षा दी, जबकि 3,186 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।