गोंडा में अधिवास के पहले सोमवार पर पृथ्वीनाथ और दुखहरण नाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान पूरे भक्तिभाव से जलाभिषेक किया है। सुबह चार बजे से ही शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ ही व्यवस्थाएं चाक-चौबंद दिखी। इस दौरान पालथी पूजन के साथ ही श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की है।