फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में आईसीएसई बोर्ड में जिले के सितारे चमके, इंटर में धैर्य टंडन ने मारी बाजी

Bhupendra Singh Updated Thu, 30 Apr 2026 04:02 PM IST

गोंडा में आईसीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। शहर के तीन प्रमुख स्कूल इंद्रा इंटरनेशनल स्कूल, यशमय वर्ल्ड पब्लिक स्कूल और मनकापुर स्थित फातिमा इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। इंटरमीडिएट में आवास विकास निवासी धैर्य टंडन ने 98.25 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। वह यशमय वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। वहीं हाईस्कूल में इसी विद्यालय के प्रतीक सिंह यादव ने 96.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इंद्रा इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अनुष्का यादव ने हाईस्कूल में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। उधर, फातिमा इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्र धैर्य सिंह ने 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि हाईस्कूल में कल्पना सिंह ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिसरों में जश्न का माहौल रहा। मेधावी छात्र-छात्राओं का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। अभिभावकों और शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर गर्व जताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें