फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में आग उगल रहा आसमान, राहत के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में

गोंडा में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। गर्म हवाओं और तेज धूप के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आया, जबकि जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरा ढककर निकलते दिखे। भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने लोगों से दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर 14 वॉटर कूलर लगाए गए हैं, जबकि 30 और वॉटर कूलर जल्द स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा दो आरओ प्लांट और वाटर एटीएम भी लगाए जाने की तैयारी चल रही है। डीएम ने बताया कि सभी सरकारी कार्यालयों में “कूल कॉर्नर” बनाए जाएंगे, जहां लोगों को ओआरएस और ठंडे पानी सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं अस्पतालों को हीट वेव से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है। उधर, नगर पालिका की ओर से शहर के प्रमुख इलाकों में वाटर फॉगिंग कराई जा रही है, ताकि लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सके। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें