फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा के करनैलगंज में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, महिलाओं ने किया विरोध

गोंडा में करनैलगंज नगर के नई बाजार चौराहे के पास शुक्रवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। एसडीएम नेहा मिश्रा की अगुवाई में भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी और राजस्व टीम ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। एसडीएम ने बताया कि सड़क और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। अभियान के दौरान कुछ महिलाओं ने कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रशासन के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें