यूपी के गोंडा में कोतवाली क्षेत्र के बड़गांव फ्लाई ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार देर रात बेकाबू पिकअप की रफ्तार हादसे का कारण बन गई। फ्लाईओवर के मोड़ पर चालक रफ्तार कम नहीं कर सका। इसके बाद पिकअप करीब 40 फीट नीचे जा गिरी। हालांकि, करीब 10 सेकेंड हवा में रहने के बाद पोल से टकराने के चलते चालक व उसके साथी की जान बच सकी। दोनों को गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।