गोंडा में एटीएम मशीन लगाने और उड़ान सेवा केंद्र की फास्ट सुविधा देने के नाम पर ठगी को दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने 37 लोगों से कुल 67 लाख रुपये ठगी की है। वहीं, झारखंड, बिहार और उड़ीसा समेत अलग-अलग राज्यों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज है। नगर कोतवाल संतोष मिश्र ने बताया कि वरिष्ठ उपनिरीक्षक ब्रह्मानंद सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने दिल्ली से हरियाणा के साउथ सिटी से तरूण कुमार दुदेजा और मोतीगंज के राजापुर परसौरा निवासी संदीप कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। बीते 27 अप्रैल को आवास विकास कॉलोनी निवासी विशाल मित्तल से उड़ान पेमेंट सर्विस लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर विनय कुमार पांडेय और तरूण दुदेजा समेत पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। विवेचक ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच में 37 लोगों से 67 लाख रुपये की ठगी की बात सामने आई है। आरोपियों ने एटीएम मशीन लगाने व उड़ान सेवा केंद्र के जरिए फास्ट सुविधा देने के दावे कर रहे थे। मगर सुविधा न मिलने के बाद पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।