फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result Gonda: इंटर में आराध्या व हाईस्कूल में प्रभाव बने जिला टॉपर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इंटरमीडिएट में बीवीएस पब्लिक स्कूल बभनान की आराध्या सिंह ने 97 प्रतिशत अंक के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि हाईस्कूल में फातिमा स्कूल गोंडा के प्रभाव अरोरा ने 98.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिला टापर बने हैं। परिणाम जारी होेते ही मेधावियों के चेहरे खिल उठे। हर कोई एक दूसरे को बधाई देने में जुट गया। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में जिले के करीब 20 कॉलेजों के बच्चों ने प्रतिभाग किया था। परीक्षा के बाद परिणाम की राह देख रहे बच्चों को परिणाम का इंतजार था। मंगलवार की सुबह जैसे ही परिणाम आने के बारे में जानकारी मिली, हर कोई मोबाइल व लैपटॉप के सामने बैठ गया। तपती दोपहरी की परवाह किए बगैर लोग परिणाम को लेकर उत्सुक थे। एक-एक कर परिणाम जारी होते ही बधाई का दौर शुरू हो गया। स्कूलों में मेधावी पहुंचने लगे। स्कूलों के प्रबंधन से जुड़े लोगों की मानें तो हाईस्कूल में करीब 5400 बच्चों में से 94 प्रतिशत व इंटर में 4900 के सापेक्ष करीब 88 प्रतिशत ने सफलता हासिल की है। हालांकि अधिकारिक तौर पर कोई इसका डाटा जारी नहीं किया गया है। वैसे हाईस्कूल में शहर के फातिमा स्कूल का दबदबा रहा। हाईस्कूल में 98.6 प्रतिशत अंक के साथ जिला टाॅपर बने फातिमा स्कूल के प्रभाव अरोरा के साथ ही 98.4 प्रतिशत अंक के साथ पावनी मिश्रा व सिद्धी अग्रवाल व सेंट माइकल कान्वेंट स्कूल मनकापुर की वैभवी दीक्षित व एम्स इंटर नेशनल स्कूल के अमन मौर्या 98 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे नंबर पर रहे। वहीं, इंटरमीडिएट में बीवीएस पब्लिक स्कूल बभनान की आराध्या सिंह ने 97 प्रतिशत के साथ पहला, सेंट माइकल कान्वेंट स्कूल मनकापुर की मुस्कान दूबे ने 96.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा व बीवीएस पब्लिक स्कूल बभनान की अंशिका वर्मा, आस्तिक शुक्ला व अतुल कुमार वर्मा ने 95.8 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। अव्वल आए मेधावियों को सम्मानित किया गया। इंटर के मेधावी - आराध्या सिंह-97 प्रतिशत, बीवीएस पब्लिक स्कूल बभनान - मुस्कान दूबे-96.6 प्रतिशत, सेंट माइकल कान्वेंट स्कूल मनकापुर - अंशिका वर्मा-95.8 प्रतिशत, बीवीएस पब्लिक स्कूल बभनान  - आस्तिक शुक्ला-95.8 प्रतिशत, बीवीएस पब्लिक स्कूल बभनान  - अतुल कुमार वर्मा-95.8 प्रतिशत, बीवीएस पब्लिक स्कूल बभनान  - माधुरी अरोरा-95.6 प्रतिशत, फातिमा स्कूल गोंडा - उन्नति तिवारी-95.6 प्रतिशत, रघुकुल विद्यापीठ गोंडा - श्रेया पटेल- 95.4 प्रतिशत, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकंडरी स्कूल गोंडा - अनिमेष अंकुर- 95 प्रतिशत, जेठ एमआर जयपुरिया स्कूल गोंडा - रजनीश पटेल- 95 प्रतिशत, न्यू सेंट्रल एकेडमी, बभनान गोंडा हाईस्कूल के मेधावी  - प्रभाव अरोरा-98.6 प्रतिशत, फातिमा स्कूल गोंडा - पावनी मिश्रा-98.4 प्रतिशत, फातिमा स्कूल गोंडा - सिद्धी अग्रवाल-98.4 प्रतिशत, फातिमा स्कूल गोंडा - वैभवी दीक्षित-98 प्रतिशत, सेंट माइकल कान्वेंट स्कूल मनकापुर गोंडा - अमन मौर्या- 98 प्रतिशत, एम्स इंटर नेशनल स्कूल गोंडा - दुष्यंत सिंह, 97.8 प्रतिशत, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकंडरी स्कूल गोंडा - तुषार श्रीवास्तव-97.4 प्रतिशत, फातिमा स्कूल गोंडा - मोहम्मद अदीब-96.8 प्रतिशत, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकंडरी स्कूल गोंडा - इशिता जायसवाल-96.6 प्रतिशत, फातिमा स्कूल गोंडा - अक्षिता तिवारी-96.4 प्रतिशत, फातिमा स्कूल गोंडा - अंकिता जायसवाल- 96.4 प्रतिशत, नरायना पब्लिक स्कूल आवास विकास गोंडा - प्रिया श्रीवास्तव- 96.4 प्रतिशत, रघुकुल विद्यापीठ गोंडा - शिवांगी प्रजापति-96.4 प्रतिशत, रघुकुल विद्यापीठ गोंडा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें