फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह में गोंडा पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

गोंडा में समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर गांधी पार्क स्थित टाउन हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अयोध्या राम मंदिर दानपत्र प्रकरण, पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणियों और प्रदेश की राजनीति पर अपनी बात रखी। प्रदेश अध्यक्ष ने अयोध्या में राम मंदिर दानपत्र से जुड़े कथित प्रकरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि मंदिर जैसी महत्वपूर्ण जगह पर ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम पर राजनीति करने वाले लोग ही उनकी आस्था का दुरुपयोग कर रहे हैं। अखिलेश यादव के परिवार और उनकी बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियों के सवाल पर श्यामलाल पाल ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन परिवार और महिलाओं को निशाना बनाना उचित नहीं है। उन्होंने इसे महिला सम्मान के खिलाफ बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें