फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

127 बीसी सखी पदों के लिए साक्षात्कार में उमड़ीं महिलाएं

मधुवेंद्र सचान Updated Thu, 02 Jul 2026 03:11 PM IST

127 बीसी सखी पदों के लिए साक्षात्कार में उमड़ीं महिलाएं गोंडा: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत जिले की 127 रिक्त बीसी सखी पदों पर चयन के लिए बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में साक्षात्कार आयोजित किया गया। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए 246 पात्र महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुई चयन प्रक्रिया में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में गठित चयन समिति ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। समिति में उपायुक्त स्वतः रोजगार जेएन राव, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक विनोद कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों से मोबाइल व इंटरनेट संचालन की जानकारी, बीसी सखी के कार्य, पात्रता, फुल फॉर्म तथा बैंकिंग सेवाओं से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे गए। उपायुक्त स्वतः रोजगार जेएन राव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार गठित समिति द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा रही है। जिले की 127 ग्राम पंचायतों में बीसी सखी के रिक्त पदों को भरने के लिए स्वयं सहायता समूहों की 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग की सक्रिय महिला सदस्यों से आवेदन मांगे गए थे। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण तथा मोबाइल और इंटरनेट संचालन का ज्ञान रखने वाली महिलाओं को वरीयता दी गई है। चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जा रहा है। चयनित बीसी सखियों को वित्तीय लेनदेन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। छह माह तक प्रति माह न्यूनतम 25 बैंकिंग ट्रांजेक्शन करने पर चार हजार रुपये मानदेय भी दिया जाएगा। साक्षात्कार के दौरान डीएमएम अंशुमान तिवारी, अंबिका कनौजिया, सौरभ सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें