यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री के काफिले से कुचलकर 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। गोंडा में शनिवार को करनैलगंज से परसपुर की ओर ओमप्रकाश राजभर का काफिला जा रहा था। तभी अचानक बच्चा गाड़ी के आगे आ गया और गाड़ी की चपेट में आकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चे के परिजन को 5 लाख रु. मुआवजा देने का एलान करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।