गाजीपुर के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित वार्ड नंबर 14 पूरब बाजार निवासी एक युवक मृत अवस्था में शनिवार को कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि पंकज कुमार वर्मा ने तहरीर देकर बताया कि छोटा भाई चंदन वर्मा (25) इधर कुछ दिनों से अवसाद में चल रहा था। सुबह 10 बजे तक वह मोहल्ले में घुमता और टहलता नजर आया। सुबह 11 बजे घर के लोग कामकाज में व्यस्त थे। उसी समय कमरे में लगे पंखे के सहारे फंदे पर लटककर चंदन वर्मा ने आत्महत्या कर ली। घर के लोगों की नजर पड़ी तो उसे जबतक फंदे से उतारा जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।