गाजीपुर पुलिस ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के दहेन्दू अंडरपास के पास से एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस टीम ने दहेन्दू अंडरपास के पास फत्तेसराय गांव निवासी कमलेश यादव (36) को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से एक .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।