फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, चार घायल

गाजीपुर जिले में सोमवार की देर शाम मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। श्रीगंज निवासी विकास (20) पुत्र विंध्याचल की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक झुलसकर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सोमवार को धरवा गांव से सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए युवक जुलूस के साथ जा रहे थे। जैसे ही जुलूस सौरम गांव के पास पहुंचा, तभी प्रतिमा ले जाने में प्रयुक्त बांस अचानक सड़क के ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार से सट गया। इससे तेज करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आकर विकास सहित अन्य युवक घायल हो गये । सभी घायलों को मेडिकल कालेज ले जाया गया जहाँ विकास की मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें