फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ...तुमने भारत को दंगा ही दंगा दिया, इमरान प्रतापगढ़ी की कविता पर बजी तालियां

राज्यसभा सांसद और कवि इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि हमने जमजम दिया, आबे गंगा दिया, तुमने भारत को दंगा ही दंगा दिया। तुमने एक रंग के ख्वाब देखे, मगर हमने हिंदोस्तां को तिरंगा दिया, ये तिरंगा बदन पर लपेटे हुए एक दिन इस जमी में उतर जाएंगे। वह एमएएच इंटर कॉलेज में आयोजित सामाजिक न्याय में शिक्षा का महत्व-समस्या और निराकरण’ विषयक गोष्ठी में बतौर अतिथि काव्य पाठ कर रहे थे। उन्होंने अपनी रचना के माध्यम से कहा कि मत समझना डराने से डर जाएंगे हम, अपनी सारी सारी हदों से गुजर जाएंगे हम। इस दौरान उन्होंने सामाजिक न्याय में शिक्षा के महत्व को बताया। कहा जब मैं चाय बेचने वाले बच्चों को देखता हूं तो उन्हें पढ़ाता हूं। मुझे लगता है कि अगर इन्हें शिक्षा नहीं दी गई तो देश का भविष्य खराब होगा। उन्होंने अपनी पंक्तियों के माध्यम से कहा कि आज दो दौर चल रहा है उसमें हमें अपनी लड़ाई खुद लड़नी पड़ेगी। इसलिए शिक्षित होना जरूरी है। बेटियों के शिक्षित और सम्मान बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं, बीएचयू के कॉर्डियोलॉजिस्टि डॉक्टर ओम शंकर ने सामाजिक न्याय में शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर नवनिर्मित सर सय्यद हाल का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर कांंग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम, अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व विधायक आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें