खानपुर थाना क्षेत्र के सोनिया पर गांव स्थित देशी शराब की दुकान को हटाने के लिए सोमवार को ग्राम प्रधान आशा देवी के नेतृत्व में पहुंची महिलाओं ने सुबह दस बजे से तालाबंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिलाओं को समझाने में जुटी रही, लेकिन बात नहीं बनी। जानकारी होने पर पहुंची सैदपुर की नायब तहसीलदार मीना गोड़ ने महिलाओं को समझाकर पांच घंटे बाद मामला शांत कराया। साथ ही रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने का आश्वासन दिया।