उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव की ओर से बुधवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में महिला सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान 21 शिकायत पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने शिकायत पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को निर्देशित किया। कहा कि अधिकारी शिकायत को मौके पर जाकर सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराएं। निस्तारण में समस्या आने पर प्रशासन का सहयोग लेकर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।