गाजीपुर शहर के गोराबाजार स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के 200 बेड पुरुष अस्पताल में स्थित महिला मेडिसिन वार्ड की छत से पानी टपकने मरीजों व उनके तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ अस्पताल के तीसरे तल पर मरम्मत के नाम पर शौचालय की सीवरेज पाइप को ही हटा दिया गया है, जिसकी वजह से गंदा पानी और मलबा दीवारों से रिस रहा है, जिससे आसपास के वार्डों रहने वाले मरीजोें व पास से गुजरने वाले लोगों दुर्गंध से परेशान हैं।