गाजीपुर जिले में दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के डिल्ला गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को बीती रात अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इससे क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को शुक्रवार सुबह हुई, जिसके बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।