फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने छह लाख रुपये के आभूषण व नगदी पर किया हाथ साफ, VIDEO

गाजीपुर के जंगीपुर थाना क्षेत्र के खोजापुर गांव में मंगलवार देर रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए छह लाख रुपये के आभूषण व पांच हजार नगदी पर हाथ साफ कर दिया। यहीं नहीं नींद टूटने पर चोरों का पीछा करने वाले पीड़ित परिवार के सदस्यों को डाराने के लिए तीन राउंड हवाई फायरिंग करने का भी मामला प्रकाश में आया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पीड़ित महेंद्र प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रात में परिजन खान खाकर सो रहे थे। रात करीब एक बजे घर में आहट सुनकर नींद टूटी। उन्होंने देखा कि तीन से चार की संख्या में चोर पीछे के दरवाजे से सामान लेकर भाग रहे हैं। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग भी उठ गए। परिवार के सदस्य चोरों को पकड़ने के लिए उनका पीछा करने लगे। चोर हवा में तीन राउंड फायरिंग करते हुए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की तरफ भाग निकले। चोर चार पहिया वाहन से गाजीपुर की ओर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने कमरे में रखे बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें रखा करीब छह लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और पांच हजार रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना से चोरों द्वारा मौके पर छोड़े गए टॉर्च को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को चिह्नित किया जा रहा है। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फायरिंग की बात सामने नहीं आई है। फिलहाल छानबीन जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें