फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ट्रेन से धक्कों से आजादी दिला रहा महाकुंभ का मचान वाला वाहन, भक्तों ने यात्रा का अनोखा तरीका अपनाया

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जाने वालों में गजब का उत्साह है। आस्थावान लोग तीर्थराज प्रयाग जाने के लिए जान सांसत में डालने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं, जिसकी तस्वीर जनपद में भी देखने को मिल रही है। जी, हां ट्रेनों में खड़े होने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसे में श्रद्धालु पिकअप आदि वाहनों पर मचान बनाकर स्नान करने के लिए जाते नजर आ रहे हैं। जनपद के सभी रेलवे स्टेशनों पर भीड़ अधिक हो गई है। यहां कोई जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा है तो महाकुंभ से किसी तरह यहां तक पहुंचने के बाद आगे जाने के लिए ट्रेन की प्रतीक्षा करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें